0419 : हम विश्वासियों के लिए एक आशा है
हम विश्वासियों के लिए एक आशा है, हम उद्धार पाए हुओं को एक आशा है, रहेंगे मसीह संग हमेशा, हमेशा-हमेशा के लिए। 1. बादलों पर मसीह एक दिन जरूर आएगा, अपने लोगों को लेकर स्वर्ग जाएगा, तैयार हो भाई-बहनों वहाँ जाने के लिए। 2. आएगा जिस दिन मसीह अनोखा वो दिन होगा, अपने लोगों को यीशु गले से लगाएगा, और पोंछेगा सारे आँसू हमेशा-हमेशा के लिए। 3. स्वर्ग में दूतों के संग हाल्लेलुयाह गाएंगे, हर पल हर क्षण महिमामय यीशु का मुँह देखेंगे, कितने आनंदमय वो क्षण होंगे हमेशा-हमेशा के लिए। 4. अंतिम क्षण है यह और शैतान का जोर है, लेकिन जय हमारी प्रभु यीशु में है, तैयार हो भाई-बहनों शैतान से लड़ने के लिए।