0420 : बादलों पर यीशु राजा
बादलों पर यीशु राजा जल्दी आता है; दूतों के साथ प्रभुओं का प्रभु आता है। 1. उठो! जागो कि नरसिंगा फूंका जाता है, दीयों को अब अब संभालो, दुल्हा आता है। 2. रात अब गुजरी जाती भाईयों, दिन निकलता है, तड़का होता सुबह का सितारा आता है। 3. सुस्ती छोड़ो जागो भाईयों वक्त अब जाता है, पाक पोशाक को अब सब पहनों, राजा आता है। 4. यीशु के लोहू में अपने आप को तू धोले, उसके आत्मा का बाग अपने मन में तू ले ले। 5. हाल्लेलूयाह! उसके संतो के संग मिलकर गा, उसकी महिमा, उसकी स्तुति, तू सुनाता जा।