HindiBrethren

0417 : जीवन दिया मेरे लिए

1. जीवन दिया मेरे लिए जी उठा साथ रहने के लिए सदा वह मुझको ले चलता है फिर से आता ले जाने के लिए यीशु काफी है यीशु काफी है हर दशा में और हर परिस्थिति में मेरे जीवन में यीशु काफी है। 2. शैतान की नाना परीक्षाओं में कभी ना में पीछे हटूंगा संसार और शरीर मुझे खींचते हैं उसकी ना सुन में आगे बढ़ूँगा 3. हरी चराइयों में बैठाता है निर्मल सोते के पास ले चलता है हर पल वह मुझको तृप्त करता है मृत्यु की तराई में संभालता है। 4. चाहे मुझे सब छोड़े त्यागे शरीर मेरा यदि सड़ भी जाए धन संपत्ति सब दूर हो जाए चाहे वह मेरे शत्रु बन जाए।