HindiBrethren

0319 : सेनाओं का यहोवा प्रभु महान

सेनाओं का यहोवा प्रभु महान, आता है बादलों पर सर्वशक्तिमान, आता है (3) वह आता है। 1. सब दीन धर्म जातियों का न्याय करने को, सब पापियों के पापों का उद्धार करने को, वह दीन बन्धु जग का त्राता जग को तरने को। 2. शैतान उसकी सेना का संहार करने को, नरक के अग्निकुंड का आहार करने को, दुनिया की सारी जातियों पर राज करने को। 3. सिंहासनों पर सोने के विराजमां है जो, स्वर्गदूतों और सन्तों का पासबां है जो, नरसिगों की आवाज़ों से जहान गूंज उठा ।