0320 : शान्ति का राजा आ रहा है
शान्ति का राजा आ रहा है, होवे जय जयकार, (2) राजाओं के राजा यीशु मसीह की होवे जय जयकार। (2) 1. बालक उसका स्वागत करते राह में अपने कपड़े बिछाते, इतना गहरा प्यार दिखाते मानो अपने दिल है बिछाते, ऊंचे स्वर से दिल से कहते, होवे जय जयकार। 2. होशन्ना के नारे उनके सारे आकाश में गूंज रहे है, श्रद्धा भक्ति और खुशी से दिल भी अपने झूम रहे है, पराक्रमी यीशु मसीह की होवे जय जयकार। 3. सुनने वालों आज दिलों को सामने उसके अर्पण कर दो, खाली दिलों को अर्पण करके उसकी महिमा का दर्शन कर लो, साथ हमारे आवाज मिलाओ होवे जय जयकार।