HindiBrethren

0318 : बढ़ा चल, बढ़ा चल, मसीही जवान

बढ़ा चल, बढ़ा चल, मसीही जवान सूली के साये तले, सूली के साये तले। 1. पुकारे तुझे आज सूली यहां, बुलाये मसीह तू छिपा है कहाँ, करे आज सारे वह पाप क्षमा, सूली के साये तले। -2 2. जाना है तुझको मसीही जवान, पुकारे तुझे आज सारा जहान, तू मत सोच तेरा ठिकाना कहाँ, सूली के साये तले। -2 3. देखो वह सबको बुलाता अभी, सेवा में सब कुछ लाए सभी, पाए हम आशिष उससे तभी, आशा से बढ़ते चलें। -2