HindiBrethren

0068 : पावन है वह प्रभु हमारा

पावन है वह प्रभु हमारा उसकी जय जयकार करो निर्बल का वह बल है न्यारा, उसकी जय जयकार करो, जय हो, जय हो, जय हो। (2) 1. दीन दुखियों का है दाता भटके हुओं को राह बताता, सीधे मार्ग में हमें चलाता। 2. प्रभु हमारा बड़ा महान, निर्बुद्धियों को देता ज्ञान, पतितों का वह बचाता प्राण। 3. प्रभु की महिमा अपरम्पार, जग का वह है तारणहार, मानो उसे अपना आधार।