0492 : हम मसीही राही हमें दुनिया से कोई बैर नहीं।
हम मसीही राही हमें दुनिया से कोई बैर नहीं। सब है हमारे अपने हमारे लिए कोई गैर नहीं। 1. हमारे जीवन में चमका है प्यारे मसीह का उजियाला दिन व दिन हमें देता है भर भर अमृत रस प्याला, इस छोटे से जीवन में कोई भी आराम नहीं 2. एक पिता के संतान है हम हमें ऊंच और नीच नहीं हरदम जय जय यीशु की उसके सिवा कोई गीत नहीं। आज बना लो प्रभु को अपना और कोई विचार नहीं