HindiBrethren

0476 : खूबसूरत है मसीह तू

खूबसूरत है मसीह तू किस कलम रंग से लिखूं तेरे चेहरे पे है जो बात - (2) होटों से कैसे कहूँ 1. दिल तो डूबे फिर से डूबे तेरी मुहब्बत मे - (2) तेरा चेहरा जो न देखूं , फिर भला कैसे जीयूं तेरे चेहरे पे है जो बात - (2) होटों से कैसे कहूँ । 2. कर सके बयां न फ़रिश्ते तेरी मुहब्बत को - (2) मैं तो माटी हूँ दो पल की, मैं करूँ तो कैसे करूँ तेरे चेहरे पे है जो बात - (2) होटों से कैसे कहूँ । 3. कितने खुदगर्ज़ यहाँ लोग, नज़र में प्यार नही मर ही जाऊँ जो मैं तेरी एक नज़र से दूर रहूं तेरे चेहरे पे है जो बात - (2) होटों से कैसे कहूँ ।