HindiBrethren

0396 : धन्य कहूं प्रेमी पिता

Tune: How I praise Thee 1. धन्य कहूं प्रेमी पिता, तेरा प्यार मुझ पे ज़ाहिर, उद्धार देकर शुद्ध किया, और मैं बना तेरा जरिया। को- हाजीर हूं मैं तेरे काम में, तेरी दया मुझ पर हो हर समय और हर जगह में, मुझे इस्तेमाल करो । 2. सिर्फ एक ज़रिया बनकर तेरा, शुभ संदेशा फैलाऊं हजारों प्यासे मनों तक, तेरी आशीष पहुंचाऊं। 3. खुद को शून्य किया तूने आदर का मैं पात्र बनू तेरी आज्ञाओं को मानू, तू सामर्थ दे हे प्रभु। 4. उस दया का बयान दू कि, पाप और स्वार्थ से मैं बचा मुझे खरीदा और अपनाया, प्यारे प्रभु मुझमें आ। 5. खुद को जब मैं अर्पण करूं, पाक आत्मा से भर प्रभु, ताकि नदियां जीवन जल की मेरे भीतर से बह निकले।