HindiBrethren

0388 : क्रूस हमें दे दो कांधे पे हम उठा ले

क्रूस हमें दे दो कांधे पे हम उठा ले, कांटे ताज दे दो अब सर पे हम सजा ले, हम तो मर चुके है अब यीशु इस जहान में पीछे पीछे यीशु तेरे बढ़ते चले जाए रे । 1. मान या सम्मान नहीं चाहे तेरा नाम रे हो जाए दर-दर पे मेरा चाहे अपमान रे सब कुछ हम अपना निछावर किया जाएंगे । 2. शरीर की शक्ति को प्रभु पूरा तुम मिटाए दे भरोसा बस तुम्ही पर ही करना अब सिखाए दे आपका ही तो जीवन अमृत का जल पिलाए दे । 3. जी उठे का अनुभव अब हम को तुम कराए दे हर समय अनुग्रह प्रभु हम को तुम दिलाए दे अब न करे इन्कार हम पीछे चले आए रे।