HindiBrethren

0369 : प्यारो हिम्मत बाँधो, आगे बढ़ो

प्यारो हिम्मत बाँधो, आगे बढ़ो क्रूस का लो निशान जीतेंगे हम यारों हारेगा शैतान। 1. लड़ो, लड़ो फुर्ति करो यीशु है कप्तान, हिम्मत बांधो, आशा रखो भागेगा शैतान। 2. पाप और दुःख में चारों तरफ मरते है इन्सान, दया करो भारत पर वह हुआ परेशान। 3. घर घर जाकर करो प्यारो यीशु का बयान, वह है राजा, मुक्तिदाता सब पर मेहरबान। 4. जल्दी करो, सुनाओ सबको यीशु का फरमान, पापी बचते जाते, लाते जो उस पर ईमान। 5. दास कहे बैरी शरमाते, सुन यीशु का ज्ञान, लोग मसीह को मानते जाते, हारता है शैतान।