HindiBrethren

0343 : डरेंगे नहीं मौत से कभी

डरेंगे नहीं मौत से कभी, यीशु के पीछे चले हम सभी । 1. क्रूस उठायेंगे हंसते हुए, जान गवा देंगे जीते जीते, अपना करेंगे इन्कार सदा यीशु के पीछे हो लेंगे । 2. नम्र बनेंगे झुकते हुए, पाँव धोने को होंगे खड़े, प्रेमी मसीह के कदमों में हम, कुरबान कर देंगे तन मन और धन। 3. नहीं बचाएंगे प्राण अपने भी, पायेंगे जीवन का ताज तभी, नव जन्म पाकर भारत भूमि पर यीशु का जीवन जियें हर पल।