HindiBrethren

0337 : थोड़ा समय है बाकी

थोड़ा समय है बाकी सेवा अभी है काफी हम रूके नहीं पीछे मुडे़ नही यीशु हैं हमारा साथी । 1. सन्देश सुनाते जाना सेवा से नही शर्माना , चाहे जग हमें रोके, आये दुख के झकोरे, हमें देगा वह भरपूर शान्ति । 2. जिसने हमें भेजा है, उसका काम दिन में करना है वह रात आने वाली, ये हमारी जिम्मेदारी, यीशु है हमारा न्यायी ।