HindiBrethren

0335 : मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा

मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा, दिन और रात उसके पीछे मैं चलूँगा, नूर में चलूँगा पीछे चलूँगा यीशु मेरा मुन्जी मसलूब। कोः-चलते-चलते नूर में यीशु के साथ, हल्लेलूयाह चलते चलते थामता यीशु के हाथ, नूर में मैं रहूँगा फतह पाऊंगा, मैं नूर में चलता रहूंगा। 1. मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा हो अंधेरी रात मैं न डरूंगा, पैर उठाऊंगा दिल से गाऊँगा, यीशु मेरा मुन्जी मसलूब । 2. मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा, ताकते-ताकते रोज़ मदद पाऊंगा, रंज या खुशी हो या नज़दीक हो मौत, यीशु मेरा मुन्जी मसलूब । 3. मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा, जब कभी आवाज उसकी सुनूंगा, उससे कहूंगा तुझे सब दूंगा, यीशु मेरा मुन्जी मसलूब । 4. मैं यीशु के साथ नूर में चलूँगा अपनी आँख उसकी तरफ लगाऊंगा, हाथ में ले सलीब झंडा है अजीब, यीशु मेरा मुन्जी मसलूब।