HindiBrethren

0332 : सब कुछ यीशु है मेरा

सब कुछ यीशु है मेरा , सब कुछ यीशु है, इस दुनिया में मेरे लिए , सब कुछ यीशु है। 1. दुख मुसीबत के वक्त में, तसल्ली वह देता है, उसके पंखों के नीचे मैं सुरक्षित रहता हूँ । 2. मरू भूमि जगह में, मन्ना मुझको देता है, मारा के पानी को मुझको मीठा करके देता है। 3. पाप की क्षमा देता है, रोग को चंगा करता है, प्राणों को बचाता है वह उत्तम चीजें देता है। 4. जीवन की रोटी वह है, जीवन का पानी वह है, जो उसमें से खाता पीता अनन्त जीवन पाता है। 5. माता पिता भाई बहन, बंधु मित्र सभी जन, मेरी खुशी मेरा बल और मेरा सब कुछ यीशु है।