HindiBrethren

0310 : बे खबर, बे खबर, बे खबर

बे खबर, बे खबर, बे खबर तेरी मंजिल है मंजिल किधर? तुझको यीशु पुकारे उधर, उसकी राहों में करले सफ़र। 1. अपने दुःख उसको दे दे वहाँ, न रहेगा गम का निशान, कितना प्यारा है वह मेहरबाँ, उसकी तारीफ गाएँ जहां, अब न डर (3) झूमकर गीत गा बे फिकर।तुझ को यीशु .. 2. बख़्शता है गुनाह वह हज़ार उसका कितना बड़ा है प्यार, मेरा मुंजी मेरा राजदार, उसी से क्यों न हो मेरा प्यार, बे फिकर (3) अब तो तू पहचान उसका प्यार। तुझको यीशु.... 3. उसको अपना बना ले अभी, फिर न होगी मुसीबत कभी, माँग ले हो ज़रूरत जो भी, आया है प्यारा मसीह, दौड़कर (3) उसके दामन को तू ले पकड़। तुझ को यीशु...