0309 : संभाल प्रभुजी जीवन के हर पल में
संभाल प्रभुजी जीवन के हर पल में, अभी तक हमको संभाला तूने, आगे भी अगुवाई कर। 1. जैसे मुर्गी बच्चों को पंखों तले छिपाती, वैसे ही तेरी छाया शरण गाह है हमारी। 2. वायदा ये तूने किया, छोडे़ न कभी मुझे, खींचा है रूप मेरा, हथेली में अपनी। 3. सनातन के यहोवा तू ही हमारा गढ़ है, तेरे वचन से हमारे जीवन में ज्योति आई। 4. हे यीशु तेरा यह प्यार, वर्णन से भी है अपार, हाथों सें हाथ मिलाया आसमानी बाप से हमको