HindiBrethren

0159 : ऐसा मुझे लगता है

ऐसा मुझे लगता है यीशु तेरे संग चल के जैसे कि कोई दुल्हन संग दूल्हे के चलती है जैसे कोई हिरणी,जल के लिए यों तड़पे तेरे लिए यह दासी प्यासी ही तो रहती है (ऐसा मुझे लगता) 1. हाथों से मेरे यीशु तेरे पांव को मैं धोऊं बालों से और खुशबू से तेरे पांव को मैं पोंछु 2 आंखों से मेरे आंसू गिर गिर के यूं कहते है दीवानी है यीशु की तेरे नाम से जीती है 2. होंठों से मेरे यीशु तेरी बात मैं कहूंगी हाथों से मोहब्बत की तेरी बात मैं लिखूंगी । तेरी रूह से भरकर मैं तेरी राह पे कदम रख के जाऊँगी रूहों को बचाने जो गुनाहों मैं मरती है ।