HindiBrethren

0150 : मृत्यु पर जय पाने वाले

मृत्यु पर जय पाने वाले तेरे तेरी जय जयकार हो भूमि पर और आसमान पर तेरी जय जयकार हो 1. कर दिया कुर्बान जिसने खुद को दुनिया के लिए आज वह प्यार मसीहा जी उठ सबके लिए उसकी जय के गीत गाने एक सब संसार हो 2. रख सकी ना मौत जिसको बंधनों में बांध के झुक गए हैं जिसके आगे जोर सब शैतान के आज उसने पा लिया है मौत पर अधिकार को 3. जीत का सहारा लिए वह कह रहा इंसान से मुझ पर अपने बोझ डालो आओ तुम ईमान से आज से हर जिंदगी का तू मसीह आधार है