HindiBrethren

0135 : गुनाहगारो को देने सहारा

गुनाहगारो को देने सहारा, आया चरनी में तारणहारा। 1.मैदानों में दूतों ने गाया, पैगाम खुशी का सुनाया, मरियम की आंखों का तारा, आया चरनी में तारणहारा। 2 मैदानों में करते रखवाली, चमकी रोशनी खूब निराली, आया दुनिया में यीशु जलाली, ये शुभ संदेश लाया। 3.हम भी आकर नजरें चढ़ाएं, दिल के दाग मसीह को दिखाएं, भूखे प्यासों का वही सहारा, आया चरनी में तारणहारा।