HindiBrethren

0096 : मगन! मन है मेरा कारण है

मगन! मन है मेरा कारण है यहोवा,तेरे उद्धार में उल्हासता। 1. पवित्रता में यहोवा अतुल्य है, उसके सिवाय और कोई नहीं चट्टान है मेरा वही सहारा, जीवन के हर पल संभालता। 2. यहोवा मारता और जिलाता नीचा करता और ऊंचा भी मुझे जिलाया संग बैठाया जीवन के हर पल संभालता। 3. कुचले सरकंडे को वह ना तोड़ेगा, धुआं देती बत्ती ना बुझाएगा वह ना छोड़ेगा और ना त्यागेगा, जीवन के हर पल संभालता। 4. यहोवा सच्चा न्यायी परमेश्वर, धर्म से वह न्याय चुकाएगा असत्य को वह लताड़ता है पर मुझे हर पल संभालता।