HindiBrethren

0082 : तूने किया मुझसे प्यार

तूने किया मुझसे प्यार कोई न था तारणहार, तुझ से न देखा गया मेरे गुनाहों का भार। 1. तुझ से मैं दूर हो गया ईश्वर रहित जग में था, बिलकुल मैं समझा नहीं तेरे हृदय का वह प्यार। 2. मैंने न सोचा कभी, अंत मेरा क्या कुछ होगा, अपने ही पापों से मैं करता था तुझको बेजार। 3. देखा जब खुद को मैंने, घृणा हुई इस जीवन पर, पश्चाताप बहुत किया, माना तुझे ताराणहार। 4. उद्धार मुझे मिल गया, लहू से मैं धुल गया, भटके को लाया निकट, धोए पाप बेशुमार। 5. मंडली में लाया मुझे, मीरास बनाया मुझे, दिया बड़ा अधिकार, खोला तूने स्वर्ग का द्वार ।