HindiBrethren

0081 : तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार

तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार, आज हमारे दिल में जन्म ले हे प्रभु यीशु महान। 1. घोर अंधेरा था राहें उलझी थी यह जमीं कुछ थी आसमाँ कुछ था, तू ने आकर फिर संभाला तेरा प्रेम अपार। 2. क्या चढ़ाएं हम भेंट में तुझको, सोना मुर्र लोबान नहीं कबूल तुझको, वर दे ऐसा तुझ पे करदे जीवन अपना निसार। 3. लहर बड़े दिन की सदा जहां में रहे, दुआ करें मिल कर अमन जहाँ में रहें, हम जहाँ जिस हाल में हो करे तेरा प्रचार।