HindiBrethren

0059 : ओ आकाश और सूर्य चन्द्रमा

ओ आकाश और सूर्य चन्द्रमा स्तुति करो सारा भूमंडल। 1. यीशु ने तुझसे प्रेम किया, तेरे लिए अपना प्राण दिया, नरक से आत्मा को बचा लिया, अनन्त जीवन सब को दिया। 2. अनुग्रहकारी प्रिय यीशु, धर्मी होकर उसने दुःख सहा, हरा दिया बैरी शैतान को, मृत्यु पर यीशु विजयी हुआ। 3. दूतों ने सुनाया सुसमाचार, यीशु जी उठा है ज़रूर, जाके बताओ यह समाचार, बाजे बजाते गाते जय जयकार।