HindiBrethren

0036 : धन्य वह दिन रहता स्मरण

Tune: O happy day that fixed 1. धन्य वह दिन रहता स्मरण जिस दिन हुआ शुद्ध मेरा मन, प्रभु यीशु के लहू से छुटकारा पाया पापों से। कोः- धन्य दिन, धन्य दिन खुशनुमा कैसा धन्य दिन, हमेशा अब आराधना स्तुति आनन्द और होशन्ना। धन्य दिन, धन्य दिन खुशनुमा कैसा धन्य दिन। 2. अनन्त स्वर्गीय आशिषें प्रभु की दृढ़ प्रतिज्ञाएं, है मेरे प्राणों के लिए आराम और चैन सब के लिये। 3. रहता प्रभु के चरणों पास धन्य हुआ पाई मीरास, चिन्ता और भय से मुक्त हुआ पूरा उद्धार मुझे मिला। 4. प्रभु मेरा मध्यस्थ है पिता के पास पहुंच भी हैं, आता है शीघ्र लेने मुझे रहूँगा नित स्वर्गीय धाम में।