HindiBrethren

0034 : हर समय और हर हाल

हर समय और हर हाल हर परिस्थितियों में भजूँगा अपने यीशु को मैं, मेरे जीवन का एक ही सहारा वह है, गाऊँगा गुण सदा यीशु के। 1. आदि भी तू है अंत भी तू है, अल्फा भी तू है ओमेगा तू ही है। 2. तू सिरजनहारा है तू पालनहारा है, तू तारणहारा है मेरा प्रभु तू ही है। 3. मार्ग तू ही है सच्चाई तू ही है, जीवन तू ही है मेरा रक्षक तू ही है। 4. आवाज़ उठाऊँगा मैं नारा लगाऊँगा, तू यीशु महान है यह गीत सुनाऊँगा।