HindiBrethren

0032 : प्यारा मसीह प्यारा मसीह

प्यारा मसीह प्यारा मसीह, लाखों में मेरा प्यारा मसीह, मेरा अकेला सहारा मसीह । 1. दुनिया में और कोई नाम है नहीं उसी ने मुझको दी अब्दी खुशी, मुझ को बचाया गुनाह से छुड़ाया और किया है उसने अब मुझको बरी। 2. बेटा खुदा का है प्यारा मसीह, मेरे फिदिये का है बर्रा वही, दुनिया में आया और लहू बहाया और जान अपनी प्यारी सलीब पर दे दी। 3. सूली पर चढ़कर कफ्फारा हुआ, वास्ते हमारे वह मारा गया, ज़ख्मी हुआ और सताया गया और फिर ज़िन्दा हुआ वह हमारा मसीह।