HindiBrethren

0030 : आओ करें साष्टांग प्रणाम

आओ करें साष्टांग प्रणाम आत्मा और सच्चाई से प्रभु यीशु को आओ करें साष्टांग प्रणाम। 1. मूसा से वह श्रेष्ठ है अनुग्रह उससे मिलता है, झूठी उपासना से घिन है भजो प्रेम से भक्तों उसे। 2. हारून से वह श्रेष्ठ है वह स्वर्गीय याजक हमारा है, पूर्ण पवित्रता वह है भजो सीधे मन से उसे। 3. मन्दिर से वह श्रेष्ठ है मन्दिर में उसकी महिमा है, मन्दिर हमको बनाया हैं भजो पवित्रता से उसे। 4. योना से वह श्रेष्ठ है पापी को ढूंढने वाला है, पापों को उसने उठाया है भजो पूरे दिल से उसे। 5. सुलैमान से वह श्रेष्ठ है सर्वज्ञान की परिपूर्णता है, अन्दर वास वह करता है भजो खराई से उसे।