9
देखो देखो कोई आ रहा है
Song audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
Instrumental audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
देखो देखो कोई आ रहा है,
कैसा जलवा मसीह आ रहा है
आँखें अपनी उठाकर तो देखो
कैसी शान से मसीह आ रहा है।
1 वो भी कैसी सवारी है देखो
आसमान की बेदारी तो देखो,
बाजे बजते हैं दूत गाते हैं ,
क्योंकि दुल्हा चला आ रहा है।
2. वहाँ सूरज और चाँद है न कोई,
अब तो मुर्दें पडे़ हैं न कोई,
हम सब डरते हैं और कांपते हैं
न्याय करने मसीह आ रहा है।
3. अब नहीं है वह कांटों का सेहरा, वह तो पहने है महिमा का सेहरा,
जिंदगी जब तक, कैसी प्यारी दुल्हन!
जिसको लेने मसीह आ रहा है।
4. यह दुनिया हमारी मिटेगी,
एक नई दुनिया फिर से बनेगी,
सब नया होगा जग नया होगा,
राज्य करने मसीह आ रहा है।