467
क्या मैं जो चेला मेमने का
Song audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
Instrumental audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
Tune: Am I a soldier of the cross
1 क्या मैं जो चेला मेमने का
और क्रूस का योद्धा हूँ
शरमाऊँ नाम केमानने से
और सेवा न करूँ ।
को : नाम से प्यारे प्रभु के
जिसने दिया अपना प्राण
विश्वास से क्रूस उठाऊँगा
ख्रीस्त यीशु के सम्मान ।
2. जयफल परिश्रम संकट से
औरों ने पाया है
क्या बैठूँ मैं आराम के साथ
सुख भोगूँ हर समय ।
3. क्या दुष्टों का मैं सामना कर
शैतान से न लडूँ
संसार भर क्या मुक्त होने का
भरोसा मैं करूँ ।
4. जो राज मैं करना चाहता हूँ
तो निश्चय लड़ना है सहूँगा दु:ख परिश्रम को जब तक न हो विजय