458
क्या ही भली और मनोहर बात है
Song audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
Instrumental audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
Tune: Etra Shubham Etra (Malayalam)
1. क्या ही भली और मनोहर बात है ,
भाई लोग मिलकर रहें , ओहो
हेर्मोन पहाड़ की ओस के समान,
यह कितनी सुहावनी है । ,
2. एक ही पिता की संतान है यीशु में,
एक ही मिरास के सांझी, ओहो,
एक ही आत्मा के बपतिस्मा से
एक ही शरीर के अंग बने ।
3. यीशु की दिव्य माला में पिरोये
अनमोल मोती है हम, आ हा
मृत्यु या जीवन या किसी बात द्वारा हम अलग न होने पाए ।
4. थोड़े समय की संगति हम करते
मिलता है कितना आनन्द आ हा
तो स्वर्ग में मिलके सदा संगति करके कैसा बड़ा होगा आनंद ।
5. इकट्ठे संगति मनाते रहना हमको, कितना मन भावना है, आहा
श्रेष्ठ पिता की आज्ञा मानकर हम,
खुशखबरी सुनाए घर घर।