167
हे महापवित्र ! सर्वशक्तिमान परमेश्वर !
Song audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
Instrumental audio
Content not prepared yet or Work in Progress.
1. हे महापवित्र ! सर्वशक्तिमान परमेश्वर !
प्रातःकाल आनन्द से तेरी स्तुति गाएँगे ।
तू महापवित्र, ईश्वर, कृपासागर;
सर्वाधिकारी, योग्य प्रशंसा के।
2. हे महापवित्र ! सन्त सब भजन करते,
तेरे सामने अपनी कीर्ति तुच्छ समझते है;
करुबीम, सराफीम तेरे सामने गिरते,
जो था और है और रहेगा सदैव
3. हे महापवित्र ! अंधकार के कारण,
तेरा दर्शन पापीजन को मिलता है नहीं;
केवल तू पवित्र, है अद्वेत परमेश्वर,
सामर्थी, प्रेमी और दयानिधि
4. हे महापवित्र ! सर्वशक्तिमान परमेश्वर !
सारी सृष्टि तेरे नाम का धन्यवाद करे,
तू महापवित्र ईश्वर, कृपासागर;
सर्वाधिकारी, योग्य प्रशंसा के