HindiBrethren

1608 : मेरे महबूब मेरे प्यारे मसीहा

मेरे महबूब मेरे प्यारे मसीहा किस जगह तेरा जलवा नहीं है किस जगह तेरी शौहरत नहीं है किस जगह तेरा चर्चा नहीं है । 1. लोग पीते है और गिर जाते है मैं तो पीता हूँ गिरता नहीं हूँ मैं तो पीता हूँ दर से मसीह के वो अंगूरों का सीरा नहीं है । 2. मर गई थी वो याईर की बेटी तूने उस पर निगाहें करम की कर दिया उसको जिंदा यह कहकर वो तो सोई है मुर्दा नहीं है । 3. आँख वालों ने तुझको है देखा कान वालों ने तुझको सुना है तुझको पहचानते है वो इन्सान जिनकी आँखों पे पर्दा नहीं है।