HindiBrethren

0735 : चुनना है तुम्हें ए नौजवान

Tune: आज यीशु बुलांदा (Dogri) 1. चुनना है तुम्हें ए नौजवान जीवन या मौत के रास्तों से छोड़ दे हानि के सारे रास्ते लाभ का रास्ता ही चुन लेना। 2. परमेश्वर से ही प्रेम करना उसके मार्गों पर ही चलना विधियों और नियमों को मानना जिससे तू जीवित रहे और बढ़े। 3. शहद से मीठा है तेरा वचन मधु छत्तों से भी बढ़कर मीठा है तेरे पावों के लिए रोशनी है ताकि जो तू करे सफल बने।