0725 : होके कुर्बान हर गुनाह से
होके कुर्बान हर गुनाह से, तूने मुझको बचाया हर खुशी मिली तुझमें मसीह जब से दिल में तू है आया। 1.इस जहां की कोई दौलत, लगती नहीं प्यारी मुझे सब से प्यारा प्यारा तेरा नाम, मेरे होठों पे है आया। 2.क्या कोई रोग रोक सकेगा, मुझको आने से तेरे करीब जब भी चलती है आंधी कोई, साथ अपने तुझे पाया। 3.जिन्दगी मेरी मेरे खुदा, तेरे आने की राह तके जल्दी आना संग मैं चलुं, तूने जो घर है बनाया।