0719 : हम को दुनिया से क्या काम रे
हम को दुनिया से क्या काम रे हम तो जोगी मसीह के । जोगी मसीह के बैरागी मसीह के 1. तौबा करो राज येशु का आया सबको बताना है काम रे हम तो जोगी मसीह के जोगी मसीह के बैरागी मसीह के । 2. पापों की निंद्रा से जागो रे प्यारो अब तो करीब आई शाम रे हम तो जोगी मसीह के जोगी मसीह के बैरागी मसीह के 3. चिड़ियों के घोंसले लोमड़ियों की मांदे, जग में हमारा ना स्थान रे हम तो जोगी मसीह के जोगी मसीह के बैरागी मसीह के 4. जीते रहे तो फिर से मिलेंगे मर भी गए तो ऊपर मिलेंगे अब लो हमारा सलाम रे हम तो जोगी मसीह के ।