HindiBrethren

0707 : मेरी आँखें खोलो यीशु मसीह

मेरी आँखें खोलो यीशु मसीह मैं भटक रहा अन्धियारे में, ज्योति दिलाओ प्यारे प्रभुजी ले आओ उजियारे में। 1. हम है लाचार और गिरे हुए, जग में निर्बल और दबे हुए तुम हो शक्तिमान प्रभु, हम चरण तुम्हारे आए है। 2. यह पाप हमें दुख देते है, हर पग हम उसमें गिरते है तुम परम पिता हो हमारे प्रभु हम शरण तुम्हारे आये है। 3. परमात्मा का तुम दान करो मेरे जीवन का बलिदान करो, दुनिया पर विजय की शक्ति दो, तुम मरण के भय से मुक्त करो।