HindiBrethren

0489 : यीशु अच्छा है,वो भला है

Tune: Yishu Nallavan avan (Malayalam) यीशु अच्छा है,वो भला है उसकी दया हम पर सदा है(2) बाढ़ के समान ऊंचे शब्दों से स्तुति करो उसके नाम से (2) को: हल्लेलुय्याह, हल्लेलुय्याह (2) महत्प और ज्ञान और स्तुति और आदर शक्ति और बल सब यीशु को मिले (2) 1.. मैंने यहोवा का इंतजार किया मेरी पुकार को उसने सुन लिया (2) , नाश के गढ़े और दल दल से मुझे निकाल कर खड़ा कर दिया। 2. मेरे परमेश्वर मेरे यहोवा तेरे बिना कोई मेरा न हुआ (2) भूमि के सारे संत जन मिल कर उसके लिए श्रेष्ठतम बने (2) 3. मुझको चट्टान पर खड़ा कर दिया, मेरे पैरों को उसने दृढ़ किया (2) एक नया गीत मुझको दिया यहोवा परमेश्वर को स्तुति करूं।(2) 4. सामर्थ से नही शक्ति से नहीं, उसकी आत्मा से सम्भव है सभी (2 फजल फजल यूं पुकारते हुए हर पहाड़ों को हम पार करेंगे।(2)