HindiBrethren

0468 : खरीदे हुए हम उसी के लहू से

खरीदे हुए हम उसी के लहू से, यीशु के बेशकीमत लहू से, हम संतों की मानिंद एक हुए है , यीशु के अनोखे प्रेम में । को : हम सब भेड़े है एक झुंड हमारा एक ही है ईमान एक है खानदान यीशु ही हमारा मालिक है। हाल्लेलूय्याह (4) 1. एक ही बदन के हम सब हिस्से है, यीशु मसीहा जिसका सिर है, (2) आसमाँ हमारा है रूहानी मकाम (2) हमको चुना है ले लेके नाम(2) हम सब बुलाए गए है। 2. रास्ति हमारा जामा है, सत्य हमारा पटुका है (2) भाईचारा है निशान अपना(2) सेवा के लिए चुने गए है हम(2) सेवा अहद अपना । 3. दुल्हन की मानिंद बुलाए गए है, आओ पवित्र आत्मा से सजे (2) आमद की उसकी सदाये सुने(2) आओ हम सब मिलकर आनंदित हो (2) और सब तैयार रहे।