HindiBrethren

0393 : जय-जय प्रभु यीशु की-2

जय-जय प्रभु यीशु की-2 हमको बचाने आया जगत में, उसकी स्तुति करो, गाओ खुशी के गीत, हे धरती हे आकाश, आया मसीह जगत में, पाप को करने नाश। 1. खून की धारा बहती सूली से, जिसमें धुले सब पाप धो लो अब तुम अपने हृदय को, जिसमें रहे न दाग। 2. ग्रहण करो तुम आज प्रभु को, प्रेम की बहती धार, उसको बना लो खेवनहारा, नाव लगा लो पार। 3. वापस आता मेरा प्रभु जी, ले जाएगा साथ आशा मेरी अब तो यही है, चलो तुम मेरे साथ । 4. हरदम होंगे साथ यीशु के, खुशी और शान्ति आराम, आएगा वह लेने तुम्हें भी, रहना तुम भी तैयार।