0377 : सिय्योन देश हमारा है देश
सिय्योन देश हमारा है देश रहते है हम परदेश जायेंगे हम अपने देश हाल्लेलूयाह(4) 1. मन ना लगाये यहाँ, जाना है हमको वहाँ यहाँ के सुखों का अन्त होगा वहाँ के सुखों का अन्त न होगा। 2. दुख जो हमारे यहाँ न होंगे फिर वहाँ, सारे दुखों का अन्त होगा, दुख के ये आंसू यीशु पोंछेगा। 3. आयेगा यीशु यहाँ ले जायेगा हमको वहाँ, वायदा यीशु का पूरा होगा, अनन्त जीवन हमको मिलेगा।