0354 : तेरा प्यार है महान तेरा प्यार है यहाँ
तेरा प्यार है महान तेरा प्यार है यहाँ, मैं जो पहिले मुर्दा था तूने डाली मुझमें जान। कोः- क्यों न बोलूं फिर मैं तेरी जय जयकार, (2) जयकार (2) जयजयकार (2) तू ने मेरे लिये क्या कुछ ना किया। 1. मेरी सुरत बिगड़ी थी मेरा यह दिल था खाली, तूने सींचा था खून से ताकि आए हरियाली । 2. आयी जीवन में खुशी पायी अब्दी जिन्दगी, तू है जिन्दा शाफिया तूने यह है किया। 3. अपनी रूह से भर दिया अपनी शक्ति मुझको दी, ताकि दूं मैं गवाही तेरे जी उठने की।