0329 : आनंद से गीत गाओ
आनंद से गीत गाओ खुशी से हर वक्त, मुहब्बत से बख्शा हमारे लिए, कितना बड़ा फजल बगैर कोई हिसाब, रोज ब रोज की जिन्दगी में। कोः- ऐ मेरी आत्मा ऐ मेरे दिल, तू कर अपने अनोखे मसीह की स्तुति, छलकती है मेरे दिल से आसमानी प्रेम की नदी हल्लेलूयाह। 1. रहमत से मुझे अब तक न छोड़ा, आंख की पुतली की तरह मेरी रक्षा की, शोक सब मिटा के आंसू भी पोंछे पूरे दिल से गीत गाओ। 2. यरदन को पार किया उसकी ताकत से, यरीहो को गिरा दिया उसकी स्तुति से यीशु के नाम से फतह मिलेगी, हमेशा हम जीतेंगे। 3. पवित्र लोगों के दुख और मुसीबत, बहुत जल्दी खत्म होने वाले हैं, गाते हुए हम मुन्तजिर रहे, यीशु जल्दी आएगा।