0322 : यह बाइबल मेरी जिन्दगी है
यह बाइबल मेरी जिन्दगी है, यह बाइबल खुदा का कलाम, खुदा ने जहाँ को दिया है बड़ा बेशकीमत इनाम, यह बाइबल -3 यह बाइबल खुदा का कलाम । 1. यह बाइबल हमें है बताती, गुनाहों से तुम दूर रहना, यह बाग-ए-अदन एक दुनिया, गुनाहों के फल तुम न चखना, यह बाइबल है एक ढाल उसकी, खुदा का है ये इन्तजाम । 2. है मूसा का फरमान इसमें, है दाऊद का ईमान इसमें, खुदा की मुहब्बत बताती, है पतरस का अरमान इसमें, गुनाहों से माफी की कुन्जी, मसीहा की है ये जुबान । 3. मसीहा जो दुनिया में आया, नया एक पैगाम लाया, फतह पाई मौत पे उसने, है शैतान से हमको बचाया, हमेशा का देके यह जीवन, खुशी और दिया इत्मिनान।