HindiBrethren

0161 : यीशु… तुम हो तारणहारे

यीशु… तुम हो तारणहारे जग के पालनहारे… महिमा तेरी करता जहान और करते है चाँद-सितारे । 1. तू स्वर्ग का राजा, हम धरती के वासी होसन्ना तेरी गाते अपना तन-मन,धन सब लेकर पास तेरे आते, करदो क्षमा प्यारे प्रभु, जितनेहो पाप हमारे यीशु… 2. आराधना तेरी हम करतें रहेंगे जब तक जीवन हो तेरे वचन को सुनाते रहेंगे मृत्यु के आने लों स्वर्ग की राह दिखादे प्रभु और संग संग चल तू हमारे ।