HindiBrethren

0129 : इस्राएल का राजा यीशु मेरा प्रभु राजा

इस्राएल का राजा यीशु मेरा प्रभु राजा, तू है सत्य, मार्ग, जीवन मेरा, राजाधिराजा मेरा प्रभु, शांति का राजकुमार मेरा प्रभु लाखों मे मेरा प्यारा प्रभु, साष्टांग प्रणाम करूं मैं। 1. मरूभूमि जगह में मन्ना दिया तू, मारा के पानी को मीठा कर दिया, वचन का मन्ना खिलाया हमें, पानी चटृान से पिलाया हमें, आत्मा को तृप्त किया है तू ने, दिल में शांति लाया मेरे। 2. यरदन को पार किया उसकी स्तुति से, यरीहों को गिरा दिया उसकी शक्ति से, शैतान के बल को नाश किया क्रूस के ऊपर जयवंत हुआ गाऊँगा मिलकर सिय्योन के गीत गाएंगे हल्लेलूय्याह स्तुति हम ।