0118 : सिर्फ भलाई करने वाला यीशु
1.सिर्फ भलाई करने वाला यीशु, हर बुराई मिटाता है,पाप सारे, माफ करता है, नया जीवन मुझे देता है, यीशु, यीशु-तू सबसे महान है..... यीशु, यीशु- तू मेरे लिए पर्याप्त है। 2. आंसूओं की वादियों को, जीवन नदियों में बदलेगा वो, रोगों की बेड़ियों को, नेस्तनाबुद करेगा वो सियोन यात्रा में, जीवन के सफर में....(2) प्रेम की धाराये बहायेगा वो। 3. प्रभु से जब प्रेम करेंगे, सिर्फ भलाई को पाएगे, उसके वचनों को मानेगे ,उससे भरपूरी पाएंगे कृपा करता है, बल देता है-2 मारा मधुर बनाता है वो ।