0076 : राजा यीशु आया
राजा यीशु आया राजा यीशु आया, शैंतान से जीतने के लिए राजा यीशु आया। 1. दुनिया में पाप और दुख होते हैं बहुतेरे, पूरी शान्ति देने के लिए राजा यीशु आया। 2. देके क्रूस पर अपनी जान आपको किया बलिदान, सारे जग का त्राता होके राजा यीशु आया। 3. हुआ मैं आनन्दित पाकर पाप की माफी, दिल को साफ करने के लिए राजा यीशु आया। 4. राजा यीशु आया मेरे दिल में आया, मुझको मुक्ति देने के लिए राजा यीशु आया।