0065 : मैं आता हुं तेरे पास
मैं आता हुं तेरे पास, प्रभु यीशु मेरे मसीह, मेरे पापों के लिए ही, उद्धार दे दे मसीह। 1. स्वर्ग धाम छोड़ के आया, उद्धार देने मुझे, चरणों में तेरे आता, तुझको यह दिल देता मसीह। 2. मुझे पापों से छुड़ाने, लोहू क्रूस पर बहा दिया, कितना गहरा प्यार किया, मैं भुला न सकूंगा मसीह। 3. स्वीकार कर प्रभु मुझे, अपने राज्य में ले ले, आजा तू मेरी ज़िन्दगी में, मेरी जिन्दगी तेरी मसीह।